
दिनांक 29 मार्च 2026 को एक जरा सी कोशिश ट्रस्ट द्वारा सुभाष नगर रामधनी इंटर कॉलेज में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्रीय सभासद के सहयोग द्वारा आम जनमानस को निशुल्क स्वास्थ्य जांच परामर्श, एक्यूप्रेशर, एलोपैथिक होम्योपैथिक आयुर्वेदिक परामर्श दिया गया।

संस्था के अध्यक्ष राखी सजवान ने बताया सुरक्षित दवा सुरक्षित जीवन अभियान के तहत आज सुभाष नगर क्षेत्र वासियों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 200 लाभार्थी ने सुविधा का लाभ उठाया। परामर्शदाताओं में डॉ के के करौली, डॉ राम सिंह, डॉ आर के अग्रवाल, डॉ सुभाष चंद्र, थेरेपिस्ट रश्मि, साकिब विशेष सागर विकास राय, सभासद राजकुमार यादव, रमेश पाठक, अनिल राणा, राधे श्याम कुशवाह,अशोक कुमार कश्यप, अनुराग दीपक, अभिषेक गौतम, अखिल रंजन, सोनिया, मिथुन कुमार, जसोदा देवी, आशीष गर्ग, भारत रावत, डॉक्टर शिव कुमार शर्मा, प्रभास कुमार, सुमन आदि उपस्थित रहे।
